|

नासिक – लोकसभा में विरोधी पक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा स्वातंत्र्यवीर सावरकर के विषय में अपशब्द कहे गए थे । हम सावरकर का अपमान सहन नहीं करेंगे । अगर राहुल गांधी नासिक आए तो हम उनके मुख पर कालिख पोतेंगे तथा उन पर पथराव भी करेंगे, ऐसी चेतावनी कांग्रेसप्रणीत महाविकास आघाडी के घटक दल उद्धव ठाकरे गुट के नेता बाला दराडे ने दी है ।
दराडे ने आगे कहा कि हम स्वातंत्र्यवीर सावरकर की जन्मभूमि (नासिक) में रहते हैं, इसका हमें अत्यधिक गर्व है । राहुल गांधी ने सावरकर के विषय में अपशब्द कहे, इस कारण हम उनका निषेध करते हैं । हमारे पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा पक्ष के वरिष्ठ नेता संजय राऊत ने अपनी शैली में राहुल गांधी को उत्तर दिया है । सावरकर के विषय में अपशब्द कहने के लिए हम गांधी को पाठ पढाएंगे । यद्यपि हम महाविकास आघाडी में हैं, फिर भी अब वह आघाडी गयी भाड में ।
काँग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने कहा कि ऐसी धमकियां सहन नहीं की जाएंगी । हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं । हमारे कार्यकर्ता उसका उत्तर देने में पूर्णतः सक्षम हैं । (महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करने वालों को यह उत्तर देना आवश्यक है कि ‘क्या ऐसे धमकीभरे शब्दों में उत्तर देना महात्मा गांधी के सिद्धांतों में आता है ?’ – संपादक)
स्वातंत्र्यवीर सावरकर के विषय में राहुल गांधी ने क्या कहा था ?

वर्ष २०२२ में महाराष्ट्र में ‘भारत जोडो यात्रा’ के समय राहुल गांधी ने कहा था कि ‘‘सावरकर अंग्रेजों से निवृत्ति वेतन (पेंशन) लेते थे ।’’ इस वक्तव्य के पश्चात अधिवक्ता नृपेन्द्र पांडे ने लखनऊ के कनिष्ठ न्यायालय में राहुल गांधी के विरुद्ध शिकायत प्रविष्ट की थी । कनिष्ठ न्यायालय ने प्रथमदृष्ट्या राहुल गांधी के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया था तथा उन्हें समन भी भेजा था ।
संपादकीय भूमिकाअपने सम्पूर्ण जीवन को मुसलमानों की चापलूसी में व्यतीत करने वाले राहुल गांधी तथा उनके पूर्वजों द्वारा हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता तेजोनिधि सावरकर से द्वेष रखना कोई आश्चर्य की बात नहीं है । जब सावरकर के स्वप्न का हिन्दू राष्ट्र साकार होने का समय समीप आ गया है, तब हिन्दूविरोधियों को यह कैसे सहन हो सकता है ? |
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार