
पुणे – देश के आन्तरिक शत्रुओं के कारण ही देश में नक्सलवाद, साम्यवाद और वामपंथी विचारधारा पनप सकी है । उन्होंने चातुर्यपूर्वक कला, शिक्षा और संस्कृति पर आधिपत्य स्थापित किया है । इस्लाम देश का दूसरा बडा शत्रु है । इस्लाम ने विभिन्न स्थानों पर प्राणघातक भय उत्पन्न कर स्थानीय जनों को इस्लाम स्वीकारने के लिए विवश किया । उन्होंने भारतीय संस्कृति के विरोध में युद्ध की घोषणा की है । यहां के मन्दिरों को ध्वस्त किया । सामाजिक विरासत, वास्तुकला, शिल्पकला और सांस्कृतिक प्रतीकों का विनाश किया । भारत के लिए चीन और पाकिस्तान की अपेक्षा ये अमूर्त शत्रु अधिक घातक हैं, ऐसा मत प्रसिद्ध निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने व्यक्त किया । वे ‘पुणे संवाद’ की ओर से आरोह वेलणकर द्वारा आयोजित ‘द २.५ फ्रण्ट वॉर : इंडियाज सिक्युरिटी चॅलेंजेस अँड रोल ऑफ सिनेमा’ इस विषय पर आयोजित संवाद में बोल रहे थे ।
अग्निहोत्री ने आगे कहा कि समाज में वैमनस्य उत्पन्न करने का प्रयत्न किया जा रहा है । विविधता का अनुचित अर्थ निकाल कर राजनैतिक उद्देश्य सिद्ध किए जा रहे हैं । इस कारण ही उदारीकरण के उपरान्त भी नक्सलवाद और साम्यवाद व्यापक रूप से फैले हुए हैं । वामपंथियों ने चातुर्य से इस भूमि में साम्यवाद का बीजारोपण किया । तत्कालीन शासन ने भी उन्हें ऐसा अवसर प्रदान किया । उसी के माध्यम से उन्होंने शिक्षा एवं संस्कृति पर नियंत्रण स्थापित किया । भारत-पाकिस्तान संघर्ष जितना तीव्र हो रहा है, उतना ही बांग्लादेश सशक्त बनता जा रहा है । पिछले कुछ वर्षों में बांग्लादेश भारत का नया शत्रु बनकर सामने आ रहा है ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न