२२ जून से चलाएंगे राज्यव्यापी अभियान

पुणे – यहां की वैष्णवी कस्पटे – हगवणे इस महिला ने ससुराल में होनेवाले उत्पीडन से तंग आकर १६ मई को आत्महत्या की । उसकी मृत्यु की जांच चल रही है तथा इसके अंतर्गत हगवणे परिवार के सदस्यों को बंदी बनाया गया है । इस घटना को देखते हुए राज्य में पुनः एक बार दहेजमुक्ति अभियान चलाने की आवश्यकता है, ऐसा प्रतिपादन राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) दल की सांसद सुप्रिया सुळे ने किया है । उन्होंने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ से ‘दहेजमुक्त महाराष्ट्र – हिंसामुक्त परिवार; जागरण सामाजिक भान का आपके-हमारे बेटियों का’, इस अभियान की घोषणा की है । इस संबंध में उन्होंने २२ जून २०२५ से राज्यव्यापी अभियान चलाने की बात कही है ।
संपादकीय भूमिकाकोई अनुचित घटना घटित होने के उपरांत ही सरकार तथा जनप्रतिनिधि क्यों जाग जाते हैं ? ऐसी समस्याओं को जड से समाप्त करने के लिए वे पहले से ही प्रयास क्यों नहीं करते ? अब भी इस अभियान से कितनी मात्रा में महिलाएं दहेज के शिकार होने से रूकनेवाली हैं ?, यह भी एक प्रश्न ही है ! |
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर