|

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता संयुक्त अरब अमीरात या सऊदी अरब में हो सकती है । पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इसमें मध्यस्थता की भूमिका निभाएगा । उन्होंने दोहराया, ‘पाकिस्तान ने युद्ध विराम की मांग नहीं की । यदि पाकिस्तान ने ऐसा किया होता तो पूरे विश्व को पता चल जाता ।’
शाहबाज शरीफ ने कहा कि,
१. दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच चर्चा के समय इस बात पर सहमति बनी कि दोनों देशों की सेनाएं 7 मई को संघर्ष आरंभ होने से पहले की स्थिति में लौट जाएंगी ।
२. भारत ने युद्ध छेड दिया, जिसके उत्तर स्वरूप पाकिस्तान ने छह भारतीय विमान मार गिराए, कई ड्रोन नष्ट कर दिए एवं एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को लक्ष्य बनाया । हम अधिक विमान गिरा सकते थे, परंतु हमने संयम रखा है । (पाकिस्तान ‘झूठ बोलो, परंतु दृढ़ता पूर्वक बोलो’ इसका सबसे अच्छा उदाहरण है; परंतु पिटने के उपरांत भी झूठ बोलते है’ ! – संपादक)
३. पाकिस्तान ने भारत के साथ संघर्ष में चीनी प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया है । पाकिस्तान दुनिया भर में चीन के लिए एक ‘मार्केटिंग नेशन’ राष्ट्र बन गया है । (चीन से कई बार धोखा खा चुका पाकिस्तान आज भी उसके आगे नतमस्तक है । निर्धनता की खाई में पडे पाक के लिए इससे अच्छा विकल्प और क्या हो सकता है ? – संपादक)
युद्ध के समय इजराइली सैनिक भारत में उपस्थित थे ! – पाक का दावा
जब शरीफ से पूछा गया कि क्या संघर्ष के समय इजरायली सैनिक भारत में उपस्थित थे, तो शरीफ ने कहा कि ऐसे समाचार है कि इजरायली सैनिक भारत में थे । इस युद्ध में इजराइल ने भारत की बहुत सहायता की थी ।
संपादकीय भूमिकान तो सऊदी अरब एवं न ही संयुक्त अरब अमीरात, कोई पाक की सुनता नहीं है । यदि पाकिस्तान भारत के साथ घनिष्ठ संबंध रखनेवाले किसी देश का उल्लेख कर रहा है, तो यह एक दिवास्वप्न है । देशभक्तों का मानना है कि भारत को ऐसी अपरिपक्व तथा हास्यास्पद भूमिकाओं का खंडन करने में समय व्यर्थ गंवाना नहीं चाहिए ! |
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !