Hindu temple unsafe in Pakistan: पाकिस्तान में १०० वर्ष पुराने शिव मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण !

पाकिस्तान में हिन्दू मंदिर असुरक्षित !

‘दरवार इत्तेहाद पाकिस्तान’ के प्रमुख शिवा कच्छी

इस्लामाबाद – पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित तांडो जाम शहर के समीप १०० वर्ष पुराने शिव मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है । इतना ही नहीं, अपितु उसके चारों ओर निर्माण कार्य भी आरंभ किया गया है । हिन्दू समुदाय का प्रतिनिधित्व करनेवाले ‘दरवार इत्तेहाद पाकिस्तान’ नामक संगठन ने कुछ दिन पूर्व ही  सरकार से यह अवैध निर्माण कार्य रोकने का आवाहन किया है । (इस आवाहन को ठुकरा दिया जाएगा,  अलग से यह कहने की आवश्यकता नहीं ! – संपादक)

१. इस संगठन के प्रमुख शिवा कच्छी ने सामाजिक माध्यम पर एक वीडियो प्रसारित कर कहा है कि हिन्दू मंदिर की भूमि हडपने वालों ने मंदिर के आजूबाजू की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है एवं शिव मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते तथा प्रवेशद्वार अवरुद्ध कर दिए हैं ।

२. कच्छी बोले कि मंदिर के ऐतिहासिक महत्त्व को ध्यान में रखकर गत वर्ष सिंध पुरात्तव विभाग के दल ने मंदिर का नवीनीकरण किया था । उन्होंने बताया कि सिंध में अनेक ऐतिहासिक हिन्दू मंदिर हैं एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है ।

३. उन्होंने आगे कहा कि मंदिर के समीप हिन्दुओं की श्मशान भूमि भी है । यहां वार्षिक धार्मिक समारोह आयोजित किए जाते हैं । भू-माफियाओं ने मंदिर के चारों ओर की भूमि पर अधिकार जमा लिया है ।