सनातन के साधकों का धर्म रक्षा का कार्य युद्ध भूमि में योद्धा के समान है ! – केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने किया सनातन संस्था का गौरव !

संत ज्ञानेश्वर महाराज के कथनानुसार, ” घर के प्रवेश पर छोटा सा पौधा लगाते हैं…”, उसी प्रकार गोवा से प्रारंभ हुआ सनातन संस्था का कार्य पूरे विश्व में प्रसारित हो गया है । सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के मार्गदर्शन में सनातन संस्था गत २५ वर्षों से इस देश में एक अपेक्षाकृत उत्तम पीढी निर्माण करने के लिए कार्यरत है । सनातन संस्था के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ साधक युद्धभूमि में योद्धाओं की भांति निस्वार्थ भाव से अपना तन-मन बलिदान कर रहे हैं । सनातन के साधकों ने भारत को सनातन राष्ट्र बनाने की भीष्म प्रतिज्ञा ली है, जो समस्त हिन्दुओं को ऊर्जा दे रही है । सनातन संस्था का यह कार्य सभी देशवासियों में राष्ट्रनिष्ठा उत्पन्न कर रहा है । श्रीपाद नाईक ने कहा कि गोवा के सभी धर्मप्रेमी सनातन राष्ट्र निर्माण के कार्य में सनातन संस्था के साथ हैं ।

श्री. श्रीपाद नाईक

सनातन राष्ट्र के लिए शंखनांद करना ईश्वरीय कार्य है ! – श्रीपाद नाइक, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री

फोंडा (सच्चिदानंद परब्रह्मनगरी), १७ मे (वार्ता.) : सनातन राष्ट्र का निर्माण का मुहूर्त गोवा से हो रहा है, यह एक ऐतिहासिक क्षण है । छत्रपति शिवाजी महाराज एवं धर्मवीर संभाजी महाराज के चरणों के स्पर्श से गोवा की भूमि पवित्र हो गई है । हम उस हिन्दू राष्ट्र की के निर्माण की नींव को आगे बढा रहे हैं, जिसे उन्होंने स्थापित किया था । गोवा राज्य में आक्रमणकारियों ने लाखों हिन्दुओं का सार्वजनिक प्राणांत किया; तथापि यहां के हिंदुओं ने अपने धर्म का त्याग नहीं किया । गोवा के लोग सनातन हिंदू संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए निरंतर संघर्षरत रहे हैं । ऐसी भूमि से सनातन राष्ट्र के लिए शंख नांद होना शुभ संकेत है । इससे हमें हिंदुत्व के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । जब समाज में अधर्म बढ जाता है तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं । सनातन राष्ट्र के निर्माण के लिए यहां आए सभी धर्मप्रेमी ईश्वरीय प्रेरणा से आए हैं । इसके लिए सभी हिन्दुओं को संगठित होना चाहिए ।

इस कार्यक्रम में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संगठन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री दर्शक हाथी उपस्थित थे । श्री हाथी अपने साथ सोरठी सोमनाथ से लाया गया १००० वर्ष पुराना मूल शिवलिंग लेकर मंच पर आए थे, जिससे वे उपस्थित संतों एवं वक्ताओं को दिखा सकें । श्री दर्शक हाथी ने सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी को वह शिवलिंग दिखाया । इस अवसर पर ‘सुदर्शन न्यूज़’ के श्री सुरेश चव्हाणके ने उत्स्फूर्त इस शिवलिंग के संबंध में ऐतिहासिक जानकारी का उल्लेख किया ।

हिंदुओं को प्रत्येक बार संघर्ष पडा है, अब पुन: समय आ गया है ! – दामू नाइक, गोवा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

श्री. दामू नाईक

मैं आज के आयोजन के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं । यहां शंखनाद प्रारंभ हो गया है । मैं भी इस कार्य में योगदान दूंगा । भारत में सोने का धुआं उठता था एवं सभी दिशाऒं में मंत्रोच्चार ध्वनित होता था । यद्यपि तदोपरांत आक्रमणकारियों ने सनातन संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया, तदापि वह संस्कृति आज तक जीवित है । हिन्दू राष्ट्र का गौरव, श्री राम मंदिर है । हिन्दुओं ने सदैव संघर्ष किया एवं बलिदान दिया । अब पुनः हिन्दुओं का समय आ गया है । सभी संत एकजुट होकर सनातन राष्ट्र के कार्य के लिए आगे आ रहे हैं, अब हमें उत्तरदायित्व लेकर सक्रिय होना होगा ।