सनातन राष्ट्र का शंखनाद कार्यक्रम समीप, मात्र ५ दिन शेष है !

फोंडा (गोवा), १२ मई (समाचार) – सनातन संस्था के संस्थापक डॉ. सच्चिदानंद परब्रह्म, जयंत आठवले जी की ८३ वीं जयंती और संगठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में यहां फर्मागुडी स्थित इनफिनिटी ग्राउंड में १७ से १९ मई तक ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया है । इस महोत्सव में अब केवल पांच दिन शेष रह गए हैं और महोत्सव स्थल पर तैयारियां तेज गति से हो रही हैं । इसके अतिरिक्त संपूर्ण गोवा राज्य भी इस महोत्सव के प्रति जागरूकता से ओत-प्रोत है ।

निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें मैदान में मंडप लगाना, मैदान के प्रवेश द्वार पर स्वागत कमान का निर्माण तथा वाहनों के प्रवेश के लिए मार्ग चौड़ा करना सम्मिलित है । मंच, बैठने की व्यवस्था, सामाजिक माध्यम कक्ष, वाहन स्थल आदि विभिन्न भागों में रेखांक तैयार हो चुके हैं तथा इनका निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है । मैदान पर धर्म ध्वज लगाने के लिए एक चबूतरे का निर्माण किया गया है । मैदान पर व्यासपीठ का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच गया है ।

राज्य में सहस्त्रों सूचना फलक (विशाल फलक) आकर्षण का केंद्र बन गए हैं !

इस उत्सव के लिए विभिन्न आकारों के फलक गोवा राज्य के विभिन्न स्थानों, मुख्यतः नगरों में लगाए गए हैं । गोवा राज्य भर में ६०० से अधिक विशाल फलक एवं १०० से अधिक फलक लगाए गए हैं । हवाई अड्डों, बस स्थानकों एवं रेलवे स्थानकों जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाए गए ये फलक प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं । फोंडा नगर के एक प्रमुख स्थान (बोरी में पेट्रोल पंप के पास का चौक) पर शंखनाद करते हुए भगवान श्रीकृष्ण का ‘आकृतिबंध ‘ सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है । यही इस महोत्सव का बोध चिन्ह भी है । अनेक श्रद्धालु और पर्यटक इसके साथ स्वचित्र (सेल्फी) ले रहे हैं । फलकों पर लिखा है, “गोवा को आध्यात्मिक पर्यटन में अग्रणी बना रहा ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’, गोवा के लिए एक आध्यात्मिक पहचान बना रहा है ।” श्री वीरेंद्र मराठे सनातन संस्था के प्रबंध न्यासी ने बताया कि इस समारोह में देश-विदेश से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न