|

नई दिल्ली – पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री शाहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की संसद में यह दावा किया था कि भारत के पांच लडाकू विमान गिराए गए हैं । इसके पश्चात् पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ ने ‘सी.एन.एन.’ (केबल समाचार नेटवर्क) चैनल को दिए गए साक्षात्कार में भी यही बात दोहराई । जब साक्षात्कारकर्ता ने इस पर प्रमाण मांगा, तब आसिफ ने कहा कि “यह सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो रहा है । भारतीय सामाजिक माध्यमों में भी यह प्रसारित हो रहा है कि विमानों का मलबा उनके क्षेत्र में गिरा है ।” इस पर पत्रकार ने उत्तर दिया, “क्षमा कीजिए; परन्तु हमने आपसे सामाजिक माध्यमों की सामग्री पर बोलने को नहीं कहा था”, इस प्रकार आसिफ को फटकारा ।
क्या चीनी उपकरणों का उपयोग किया गया ?
“क्या भारत के विमान गिराने हेतु चीनी उपकरणों का उपयोग किया गया ?” इस प्रश्न के उत्तर में आसिफ ने कहा, “नहीं । चीनी उपकरण नहीं । हमारे पास ‘जेएफ-१७’ और ‘जेएफ-१०’ जैसे चीनी विमान हैं ; परन्तु अब ये विमान पाकिस्तान में ही निर्मित किए जा रहे हैं । अगर भारत फ्रान्स से विमान क्रय कर सकता है और उनका उपयोग कर सकता है, तो हम भी चीन, रूस, अमेरिका अथवा ब्रिटेन से विमान क्रय कर सकते हैं और उनका उपयोग कर सकते हैं ।”
पाकिस्तान केवल भारत के सैन्य ठिकानों पर ही आक्रमण करेगा !
“हम केवल भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर ही आक्रमण करेंगे, नागरिक क्षेत्रों पर नहीं । यदि युद्ध हुआ, तो पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय विधि का पालन करेगा”, ऐसा आसिफ ने कहा । (पाकिस्तान और विधि का पालन – यह तो एक विरोधाभास है । यदि पाकिस्तान विधि का पालन करता, तो आज उसकी स्थिति ‘भीख मांगनेवाले राष्ट्र’ की न होती ! – सम्पादक)
भारत ने चीन सरकार को फटकारा !
पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायुसेना के विमान गिराने के समाचार को चीन स्थित भारतीय दूतावास ने खण्डन किया है । चीन के सरकारी समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने इस विषय में समाचार प्रसारित किया था । इस पर भारतीय दूतावास ने कहा कि ऐसी असत्य सूचना का परीक्षण आवश्यक है तथा उसे फैलाने से पूर्व उसके स्रोतों की जांच की जानी चाहिए ।
(और इनकी सुनिये) “भारत को रक्त की एक एक बूंद की कीमत चुकानी पडेगी !”
पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री शाहबाज शरीफ का हास्यास्पद वक्तव्य !

पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री शाहबाज शरीफ ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के उपरांत दूरदर्शन से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि “हम अपने राष्ट्र की रक्षा हेतु अंतिम श्वास तक युद्ध करेंगे । पाकिस्तान ने भारत को उत्तर दिया तथा कुछ ही घंटों में भारत को पीछे धकेल दिया ।” (झूठ बोलो ; परन्तु ठोक कर बोलो – इसका यह उत्तम उदाहरण है ! – सम्पादक) “भारत को रक्त की प्रत्येक बूंद की कीमत चुकानी पडेगी । हम कठोर उत्तर देने में सक्षम हैं, यह हमने सिद्ध कर दिया है ।”
पाकिस्तान द्वारा गाजा की छवियां दिखाकर भ्रम फैलाया गया !
पाकिस्तान के सामाजिक माध्यमों में गाजा के विनाश की छवियां प्रसारित कर यह कहा गया कि भारत ने पाकिस्तान के निरपराध नागरिकों तथा बालकों को लक्ष्य किया है । साथ ही भारत की तुलना इजराइल से की गई है ।
आतंकवादियों के अंतिम संस्कार हेतु पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री तथा सेना प्रमुख उपस्थित !इससे स्पष्ट होता है कि “पाकिस्तान के आतंकवादियों को वहां की सरकार तथा सेना का पूर्ण समर्थन प्राप्त है” । संयुक्त राष्ट्रसंघ तथा अन्य वैश्विक समुदायों को यह ध्यान में रखकर अब पाकिस्तान को ‘आतंकवादी राष्ट्र’ घोषित करना चाहिए ! भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया गया । इसमें १०० से अधिक आतंकवादी मारे गए । इस आक्रमण में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु पाकिस्तान के सेनाप्रमुख असीम मुनीर चिकित्सालय पहूंचे – यह दृश्य सम्पूर्ण विश्व ने देखा था । इसके पश्चात् भारत की कार्रवाई में मृत आतंकवादियों के अंतिम संस्कार हेतु पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री शाहबाज शरीफ, असीम मुनीर तथा अन्य सैन्य अधिकारी प्रार्थना करते हुए दिखाई दिए । |
(और इनकी सुनिये) “पाकिस्तान पर आक्रमण का प्रतिशोध लेंगे !” – अल्-कायदा
आतंकवादी संगठन ‘अल्-कायदा’ की भारतीय उपमहाद्वीपीय शाखा ‘अल्-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि “भारत ने इस्लाम के विरुद्ध युद्ध छेड दिया है । हम प्रत्येक अत्याचार का प्रतिशोध लेने तक युद्ध करते रहेंगे । हम अल्लाह के हैं और अल्लाह की शपथ लेते हैं ।” (जिस संगठन का अस्तित्व समाप्त हो चुका है, वह संगठन अब प्रतिशोध लेगा ! यह संगठन केवल अपने अस्तित्व को प्रदर्शित करने हेतु ऐसे वक्तव्य दे रहा है ! – सम्पादक)
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान के रक्षा मंत्री के इस कथन से उनकी बुद्धि पर जितनी दया की जाए, वह कम है ! ऐसे ही पाकिस्तानी कहते हैं कि वे ‘गजवा-ए-हिन्द’ (भारत का इस्लामीकरण) करेंगे ! |
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari