पहलगाम में हुए आतंकवादी आक्रमण पर प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत का वक्तव्य !

नई दिल्ली – रावण का वध उसके अपने कल्याण के लिए किया गया था । रावण शिव का भक्त, वेदों का ज्ञाता तथा एक श्रेष्ठ प्रशासक था । रावण अत्यंत गुणी था; किन्तु जिस शरीर, मन तथा बुद्धि को उसने अपनाया, उससे वह अच्छे गुण आत्मसात नहीं कर सका । जिसके कारण उसका वह शरीर, मन और बुद्धि नष्ट कर दिये गये । इसी कारण रावण का वध हुआ । रावण का विनाश हिंसा नहीं, अपितु अहिंसा है । अहिंसा हमारा धर्म है; किन्तु नृशंस धर्मांधों से न पिटना तथा गुंडों को सबक सिखाना भी हमारा धर्म है, ऐसा प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत ने कहा । वह यहां पहलगाम में हुए आतंकवादी आक्रमण की पृष्ठभूमि पर स्वामी विज्ञानंद की पुस्तक हिन्दू घोषणापत्र’ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे ।
“Killing Ravana was for his welfare — that too was non-violence!” 🚩 — H.H. Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat at #TheHinduManifesto launch.
🕊️ Non-violence is our dharma, but punishing evil is also dharma!
🛡️ United and strong, we will defeat every evil force!… pic.twitter.com/N3vGULS4O6
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 27, 2025
सरसंघचालक द्वारा प्रस्तुत सूत्र !
१. अहिंसा भारत का एक मूल्य है । यही भारत का विचार है । हमारी अहिंसा का उद्देश्य लोगों को अहिंसक बनाना है । कुछ लोग अहिंसक बनेंगे किन्तु कुछ नहीं बनेंगे । आप जो भी करें; किन्तु वे कभी अहिंसक नहीं होंगे ।
२. पाश्चात्य विचारधारा में हिंसक तथा अहिंसक दोनों बातें एक साथ सामंजस्यपूर्ण ढंग से कार्य नहीं करतीं । पश्चिम में, जब शत्रु कहता है, “उसे समाप्त कर दो”, तो यह नहीं देखा जाता कि वह अच्छा है अथवा बुरा । हम इसे इस प्रकार देखते हैं कि ‘शत्रु अच्छा है अथवा बुरा ?’ जिससे उनका कल्याण हो सके; इसलिए हम उन्हें दण्ड देकर मुक्त कर देते हैं तथा हम संतुलन बनाए रखते हैं ।
३. हम कभी भी पडोसी देशों का अपमान नहीं करते । हम ऐसा कुछ भी नहीं करते जिससे उन्हें क्षति पहुंचे । यदि कोई व्यक्ति इस पर भी अयोग्य व्यवहार करता ही रहे तो इसके अतिरिक्त दूसरा क्या उपाय है ? राजा का कर्तव्य अपनी प्रजा की रक्षा करना है । गीता अहिंसा का उपदेश देती है । यह उपदेश इसलिए दिया गया था ताकि अर्जुन युद्ध करे और शत्रु का वध करे; क्योंकि उस समय अर्जुन के समक्ष ऐसे लोग थे जिनके उत्कर्ष के लिए अन्य मार्ग था ही नहीं । हमारी भूमिका संतुलन बनाए रखना है । हमें उस संतुलन का विस्मरण हो गया है । हमारा धर्म ही हमें संतुलित रखता है ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न