८ मार्च को होगा उपाधि प्रदान समारोह

पुणे – टिळक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय की ओर से ‘पितांबरी प्रॉडक्ट्स’ के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ उद्यमी रविंद्र प्रभुदेसाई, उद्यमी सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी और वरिष्ठ अभिनेता एवं मनोविकार विशेषज्ञ डॉ. मोहन आगाशे को ‘डी.लिट्.’ (विद्यानिधी) उपाधि से सम्मानित किया जाएगा ।
यह उपाधि ८ मार्च को विश्वविद्यालय के मुकुंदनगर स्थित परिसर में आयोजित ४८ वें उपाधि प्रदान समारोह में दी जाएगी । यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दीपक टिळक और कुलगुरु डॉ. गीताली टिळक ने दी ।
Tilak Maharashtra Vidyapeeth to confer ‘D.Litt.’ degree on Ravindra Prabhudesai of ‘Pitambari Products’ – Convocation ceremony on March 8
Renowned entrepreneur Ravindra Prabhudesai, Managing Director of ‘Pitambari Products,’ has played a significant role in the company’s growth.… pic.twitter.com/n52CflW6Af
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 1, 2025
१. प्रसिद्ध उद्योगपति रविंद्र प्रभुदेसाई ‘पितांबरी प्रॉडक्ट्स’ के प्रबंध निदेशक हैं । उन्होंने उद्योग समूह के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘पितांबरी’ के ३ राज्यों में उत्पादन केंद्र हैं और अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, रूस और ऑस्ट्रेलिया सहित २६ देशों में इसके उत्पादों की बिक्री होती है ।
२. सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ‘कायनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सोल्यूशन’ की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं । उन्होंने ‘कायनेटिक ग्रीन’ के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है । कायनेटिक उद्योग समूह की सभी व्यावसायिक नीतियों का उत्तरदायित्व उन्होंने सफलतापूर्वक संभाला है ।
३. वरिष्ठ अभिनेता और मनोविकार विशेषज्ञ डॉ. मोहन आगाशे ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । उन्होंने विभिन्न नाटकों, हिंदी और मराठी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं । वर्ष १९६६ में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और वर्ष १९९० में भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !