हिन्दू सेना अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर की मांग
अजमेर (राजस्थान) – हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने महाशिवरात्रि पर यहां अजमेर दरगाह में भगवान शिव की पूजा करने की अनुमति मांगी है । उन्होंने इस संबंध में अजमेर जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है । विष्णु गुप्ता ने पहले ही न्यायालय में याचिका प्रविष्ट कर कहा था कि अजमेर दरगाह में भगवान शिव का मंदिर है । यह प्रकरण न्यायालय में प्रलंबित है । गुप्ता की याचिका में हरविलास शारदा द्वारा वर्ष १९११ में लिखी गई एक पुस्तक का उल्लेख है ।
विष्णु गुप्ता ने जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि महाशिवरात्रि का पर्व वर्ष में एक बार आता है । हिन्दू इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं । यह भगवान शिव को समर्पित है और हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व है ।
संपादकीय भूमिकाइतिहास बताता है कि भारत में कई स्थानों पर मुसलमानों ने हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त कर वहां मस्जिदें अथवा दरगाहें बनाईं । इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को सभी जगहों का सर्वेक्षण कराकर वास्तविकता सामने लानी चाहिए, अन्यथा ऐसी मांगें होती रहेंगी ! |


‘Vikram-1’ Creates History : देश के पहले निजी संस्थान द्वारा उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण
Vande Mataram : ‘वन्दे मातरम्’ का अपमान करने पर ३ वर्ष तक का कारावास होगा !
बहू का लगातार यौन शोषण करनेवाले ससुर जाकिर के गुप्तांग पर बहू ने धारदार हथियार से किया आक्रमण
पंढरपुर की श्री विठ्ठल-रुक्मिणी की मूर्ति पर रासायनिक विलेपन करने पर लगी रोक जिला न्यायालय ने निरस्त की ।
Warship ‘INS Malvan’ : भारतीय नौसेना द्वारा ‘मालवण’ युद्धपोत के ‘वाघ नख’ (बाघ के नाखून) दर्शाए गए नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न