घोटाला ४ करोड रुपये तक जाने की संभावना है !
अलीबाग – जिला परिषद के जलपूर्ति अलीबाग उपखंड के वरिष्ठ सहायक लिपिक नाना कोर्डे ने १ करोड १९ लाख रुपये का घोटाला किया । यह राशि अलग-अलग कर्मचारियों के नाम पर निकाली गई थी । ये जानकारी रायगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. भरत बास्टेवाड ने पत्रकार परिषद में दी । यह घोटाला ४ करोड रुपये तक जा सकता है । यह देखा गया कि एक सरकारी खाते से १० लाख से अधिक एक साधारण कर्मचारी के खाते में स्थानांतरित किया गया था । तब इस प्रकार की बात सामने आई ।
वेतन के अतिरिक्त कर्मचारियों को दी गई राशि को रायगढ जिला बैंक में उनके ही खाते में ट्रांसफर कर दिया गया । साथ ही उनकी पत्नी सोनाली कोर्डे के खाते में कुछ राशि भी ट्रांसफर कर दी गई । (इस मामले में पत्नी की जांच होनी चाहिए ! – संपादक) घोटाला सामने आने के बाद नाना कोर्दे ने ६८ लाख रुपए जिला परिषद को लौटा दिए ।
संपादकीय भूमिकाकरोड़ों रुपये के क्लर्क ने किए घोटाले से पता चलता है कि कितनी भ्रष्ट प्रवृत्ति है ! ऐसों पर सख्त कार्यवाही की जाए ! धोखाधड़ी की सारी राशि वसूल की जानी चाहिए ! |

जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।
Jantar Mantar Protest : जंतरमंतर पर चल रहा २३ दिन का अनशन समाप्त ।