प्रयागराज कुंभपर्व २०२५
|
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – प्रयागराज के पुलिस आयुक्त विजय विश्वास पंत और पुलिस उप महानिरीक्षक अजय पाल शर्मा यातायात की समस्या को हल करने और श्रद्धालुओं की भीड को नियंत्रित करने के लिए सडकों पर उतरे हैं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पेशल एक्शन फोर्स के प्रमुख अमिताभ यश को १० फरवरी की शाम विशेष विमान से प्रयागराज भेजा है । साथ ही मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार ५२ नए आई.ए.एस., आई.पी.एस.और पी.सी.एस. अधिकारियों को भेजा गया है । सभी को तत्काल प्रयागराज पहुंचकर ड्यूटी में शामिल होने को कहा गया है । १० फरवरी से १३ फरवरी सुबह ८ बजे तक महाकुंभ क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । केवल प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा ।
शहर में नहीं होगा ट्रैफिक जाम ! – तरुण गाबा, पुलिस कमिश्नर
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव मिले । अब लक्ष्मणपुरी, जौनपुर, प्रतापगढ, चित्रकूट, रीवा, वाराणसी समेत सभी मार्गों पर यातायात सुचारू है । शहर में कोई ट्रैफिक जाम नहीं है । वाहनों को अलग-अलग पार्किंग स्थलों पर भेजा जा रहा है । लोग केवल संगम तक जाने का प्रयास न करें । माघ पूर्णिमा से पहले आज से कुंभ मेला क्षेत्र ‘नो व्हीकल जोन’ हो जाएगा । कल्प-वासियों के लिए अलग से परिवहन की व्यवस्था की गई है । अनुचित ढंग से पार्क किए गए वाहनों को क्रेन की सहायता से उठाया जा रहा है।

जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।