
पुणे – वानावाडी पुलिस ने एक गिरोह को बंदी बनाया है जो अपराधियों की जमानत के लिए झूठे दस्तावेजों का उपयोग करता था और नयायालय में झूठे गारंटर उपिस्थत करता था । झूठे जमानतदारों के एक गिरोह की सहायता करने के आरोप में दो अधिवक्ताओं, अधिवक्ता असलम सैयद तथा अधिवक्ता सुरेश जाधव सहित ग्यारह लोगों को बंदी बनाया गया है । (आरोपी अधिवक्ताओं की सनद जब्त की जाए ! – संपादक) मुख्य आरोपी फरहान उर्फ बबलू शेख फरार हो गया है, जोन ५ के पुलिस उपायुक्त डॉ. राजकुमार शिंदे ने एक संवाददाता सम्मेलन यह जानकारी दी ।
१. येरवदा कारागृह में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपियों के पास कोई जमानतदाऱ नहीं था, इसलिए आरोपियों ने अपने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर न्यायालय में झूठे जमानतदार उपस्थित किए । झूठे जमानतदार अपराधियों के संबंधियों से संपर्क कर उनसे पैसे लेते थे ।
२. यह गिरोह आधार कार्ड, राशन कार्ड, सात बारह उतारा और संबंधित कागदपत्रक प्रस्तुत करते थे । राशन कार्ड पर जाली हस्ताक्षर और मोहर का प्रयोग करते । वे न्यायालय में एक प्रतिज्ञापत्र प्रस्तुत करते और दावा करते कि कागदपत्रक मूल हैं । वे न्यायालय को गुमराह कर आरोपी अपराधियों को जमानत दिलवा देते थे । पता चला है कि झूठे जमानतदार मुंबई, ठाणे और ग्रामीण क्षेत्रों से हैं ।
३. झूठे जमानतदार खडे करने का प्रकरण प्रकाश में आने के पश्चात पुलिस आयुक्त डॉ. राजकुमार शिंदे के मार्गदर्शन में जांच की गई । झूठे जमानतदार के २४ प्रकरण सामने आए हैं ।
संपादकीय भूमिकान्यायालय को गुमराह करने वालों को आजीवन कारावास का दंड मिलना चाहिए ! हमें यह पता लगाना होगा कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को इस प्रकार से फंसाया है ! |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न