मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री त्रिवेणी संगम में करेंगे स्नान !
प्रयागराज – संगम क्षेत्र राज्य मंत्रिमंडल की बैठक १६ या २१ जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी। उस समय मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री संगम में स्नान करने जा रहे हैं । बैठक गंगा नदी पर हेतापट्टी और दारागंज के बीच प्रस्तावित पुल स्थल पर होने की संभावना है। इस जगह को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है । इस प्रस्तावित पुल के निर्माण के लिए ७५० करोड रुपये का प्रावधान किया गया है और मंत्रीमंडल की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी मिलने की संभावना है।
इसी तरह की राज्य मंत्रीमंडल की बैठक २०१९ में अर्ध कुंभ के समय संगम क्षेत्र में हुई थी, जिसमें गंगा द्रुतगती महामार्ग योजना को मंजूरी दी गई थी।
संगम के पास बनेगा प्रतीकात्मक राम सेतु !यमुना नदी पर बोट क्लब और अरैल के बीच एक प्रतीकात्मक राम सेतु का निर्माण किया जाएगा और इस परियोजना को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। प्रयागराज के महापौर ने यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया है । |

जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।