अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट !
पुणे – उरुली कांचन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर दुर्घटना का षड्यंत्र रचने का प्रकरण सामने आया है । शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट आर.टी. वाणी की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुघटना टल गई । यह घटना ३० दिसंबर की रात करीब १०:४५ बजे उरुली कांचन क्षेत्र में रेलवे के विद्युत पोल किलोमीटर नंबर २१९/७–५ के पास पुणे जाने वाले रेलवे ट्रैक पर हुई । इस प्रकरण में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध उरुली कांचन पुलिस स्टेशन में अपराध प्रविष्ट किया गया है । रेलवे पुलिसकर्मी शरद वालके ने इस संबंध में अपराध प्रविष्ट कराया है । पुलिस यह जांच कर रही है कि भरा हुआ सिलेंडर किसने और किस उद्देश्य से रेलवे पटरी पर रखा ।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आर.टी. वाणी जब पुणे की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि उरुली कांचन से पुणे जाने वाले ट्रैक पर प्रिया गोल्ड कंपनी का गैस सिलेंडर रखा हुआ है । इस सिलेंडर में ३,९०० ग्राम गैस भरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत उस सिलेंडर को रेलवे पटरी से हटा दिया और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रचे षड्यंत्र को विफल कर दिया । शरद वालके ने इस घटना की जानकारी पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारियों को दी ।

Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न