उत्तर प्रदेश और गोवा समेत ७ भा.ज.पा. शासित राज्यों में चलचित्र कर मुक्त

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश)/पणजी (गोवा) – वर्ष २००२ में गुजरात में गोधरा रेलवे स्थानक पर पहुंची ‘साबरमती एक्सप्रेस’ की, कार सेवकों से भरे एक शयन यान में मुसलमानों ने आग लगा दी। इसमें ५८ कारसेवकों की जलकर मृत्यु हो गई। इसी गोधरा हत्याकांड पर आधारित चल चित्र ‘द साबरमती रिपोर्ट’ १५ नवंबर को देशभर में प्रसारित किया गया था। चलचित्र देखने के उपरांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को यह चलचित्र देखना चाहिए और गोधरा कांड की सत्यता जाननी चाहिए।
१. हिंदी चलचित्र अभिनेता विक्रांत मैसी अभिनीत चलचित्र को अब ७ भाजपा शासित राज्यों में कर मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी अभी–अभी घोषणा की थी। अब यह चलचित्र उत्तर प्रदेश और गोवा के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और गुजरात राज्यों में कर मुक्त कर दिया गया है।
२. उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों ने भी लक्ष्मणपुरी में चलचित्र की विशेष प्रदर्शन देखा।
३. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं ‘साबरमती रिपोर्ट’ के पूरे निर्माण समूह को बधाई देता हूं। उन्होंने इस चलचित्र के माध्यम से देश की जनता के सामने वास्तविकता लाने का प्रयत्न किया है । इस अवसर पर अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।
४. चलचित्र का निर्माण एकता कपूर ने किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी सराहना की है।
‘द साबरमती रिपोर्ट’ के माध्यम से २२ वर्ष उपरांत सत्य विश्व के समक्ष उजागर हुआ, गोधरा हत्याकांड का वास्तव ! – गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंतमुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्वयं गोवा के भा.ज.पा. मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ चलचित्र का विशेष प्रदर्शन देखा । इस अवसर पर सावंत ने कहा कि मैं सभी कलाकारों और इस चलचित्र के लिए कार्य करने वाले सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। गोधरा नरसंहार वर्ष २००२ में हुआ था। ध्यान देने की बात यह है कि २२ वर्ष व्यतीत होने के उपरांत भी इसकी सत्यता ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के माध्यम से विश्व के समक्ष उजागर हुई है। ये चलचित्र प्रत्येक भारतीय को देखना चाहिए। |
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।
Jantar Mantar Protest : जंतरमंतर पर चल रहा २३ दिन का अनशन समाप्त ।
Dhruv Rathee : ‘हिन्दुओं के देवता मांस खाते थे तथा मदिरापान करते थे’, ऐसा बोलनेवाले ध्रुव राठी का वीडियो २४ घंटे में हटाएं ।