IC-814 Hijack : कंधार विमान अपहरण के समय आतंकवादियों ने हिंदू यात्रियों से इस्लाम स्वीकारने को कहा था !

  • प्रत्यक्षदर्शी महिला यात्री ने दी जानकारी

  • ‘आईसी ८१४: द कंधार हाईजैक’ वेब सीरीज में जिहादियों का पक्ष लिया गया है !

कंधार विमान अपहरण

नई देहली – वर्ष १९९९ के कंधार विमान अपहरण पर आधारित ‘नेटफ्लिक्स’ की वेब सीरीज ‘आईसी ८१४: द कंधार हाईजैक’ में जिहादी आतंकवादियों के नाम हिंदू दिखाए गए हैं, इतना ही नहीं बल्कि पूरी वेब सीरीज ही भारत-विरोधी और आतंकवादियों, पाकिस्तान का पक्ष लेने वाली है, ऐसा अब सामने आ रहा है। ‘आतंकवादियों ने यात्रियों से इस्लाम स्वीकारने को कहा था’, ऐसी जानकारी इंडियन एयरलाइंस के इस विमान में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दी है।

इस विमान में एक यात्री रहीं पूजा कटारिया ने ए.ए.एन.आई. को बताया कि इस विमान में ५ आतंकवादी थे। यह विमान काठमांडू से दिल्ली के लिए निकला था। उड़ान के आधे घंटे बाद ही आतंकवादियों ने विमान का अपहरण कर लिया। अपहरण का समाचार सुनकर हम घबरा गए। आतंकवादियों ने हमें सिर झुकाने को कहा। हम कब अफगानिस्तान के कंधार पहुंचे, यह पता भी नहीं चला। इस घटना से लोगों का स्वास्थ बिगड़ने लगा। लोग बयभीत हो गए थे। यह सब देखकर ‘बर्गर’ नामक एक आतंकी थोड़ा नरम पड़ा। उसने लोगों की सहायता की। उसने लोगों को अंताक्षरी (एक शब्द से गाना गाना और उस गाने के अंतिम अक्षर से दूसरा व्यक्ति दूसरा गाना गाए) खेलने के लिए कहा। दूसरे आतंकवादी, जिसका नाम ‘डॉक्टर’ था, ने इस्लाम धर्म स्वीकारने के लिए कई भाषण दिए। विमान में उपस्थित अन्य २ आतंकियों को वह ‘भोला’ और ‘शंकर’ नाम से पुकारता था। जब विमान अमृतसर में उतरा, तब भारत सरकार कमांडो ऑपरेशन कर सकती थी, अगर ऐसा होता तो विमान भारतीय सीमा से बाहर नहीं जा पाता।

संपादकीय भूमिका 

ऐसी राष्ट्रविरोधी वेब सीरीज पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जाता ? सरकार ऐसे मामलों में हमेशा ढुलमुल नीति अपनाती है, ऐसा ही जनता को लगता है !