
भिलाई (छत्तीसगढ) – छत्तीसगढ राज्य गोसेवा आयोग के संरक्षक संत रामबालक दास महात्यागीजी ने देहली में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी के चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लेकर उनके साथ विशेष संवाद किया । देहली के सफदरगंज में आयोजित गोसेवक सम्मान समारोह में भी वे सहभागी हुए । इस कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अन्य कुछ राज्यों की भांति छत्तीसगढ में भी गायों की स्थिति अच्छी नहीं है । गायों की सडक पर मृत्यु होने की घटनाएं बहुत बढी हैं । अनुदान के अभाव में गोशाला समितियों के सामने समस्याएं उत्पन्न हुई हैं । ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ सरकार सर्वसमावेशी गोसेवा आयोग का गठन करे, ऐसी मांग संत रामबालक ने की ।
संत रामबालक दास ने कहा कि छत्तीसगढ में वे वर्ष १९९७ से गोरक्षा हेतु कार्य कर रहे हैं । उस समय छत्तीसगढ में केवल २० गोशालाएं थीं । पिछले १५ वर्षाें में १५० गोशालाओं का निर्माण किया गया ।
संपादकीय भूमिकागायों की रक्षा हेतु संतो को ऐसी मांग करनी पड़े, ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। । छत्तीसगढ की भाजपा सरकार गोरक्षा हेतु स्वयं ही कदम उठाए, यह हिन्दुओं की भावना है ! |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न