
भीलवाडा (राजस्थान) – ‘‘भारतीय संस्कृति वैज्ञानिक है, इसलिए पश्चिमी देशों में भी इसका आकर्षण बढता जा रहा है । अंग्रेजों ने भारत पर राज्य करने के लिए हमें गुरुकुल और भारतीय शास्त्रों से दूर किया । अंग्रेजी शिक्षा पद्धति के प्रभाव में हम तो हमारे अनमोल ज्ञान से विमुख हो गए; परंतु आज पश्चिमी देश उस पर ही शोध कर भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं । इसलिए ऋषियों द्वारा बताई बातों के वैज्ञानिक तथ्य समझकर जीवन में उतरना आवश्यक है’’, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने किया ।

वे यहां के हरिशेवा संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय के छात्रों को संबोधित कर रहे थे । इस समय विद्यालय के प्राचार्य कैलाश तिवारी, संस्थान के सचिव ईश्वरलाल की आसनानी एवं पुस्तकालय अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा उपस्थित थे । इस समय १०० से भी अधिक छात्र और अध्यापक उपस्थित थे । इस समय प्राचार्य तिवारीजी ने बताया कि ‘‘हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा हो रहा यह वैज्ञानिक कार्य वर्तमान समय की मांग है । महामंडलेश्वर स्वामी हंसारामजी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ।’’
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !