मैहर नगर में हिन्दू त्योहारों के समय मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध !
भोपाल (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश में चैत्र नवरात्रि और प्रमुख त्योहारों के अवसर पर अनेक नगरों में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के निर्णयानुसार , १ अप्रैल २०२५ से १७ पवित्र नगरों में मदिरा की दुकानें स्थायी रूप से बंद कर दी जाएंगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियम तोडने वालों को कदापि नहीं छोडा जाएगा।
🚨 Liquor Ban in 17 Sacred Cities of Madhya Pradesh! 🚨
🙏 CM Mohan Yadav: Lokmata Ahilyabai Holkar’s vision for public welfare and good governance continues to inspire us!
🛑 Maihar: Sale of meat, fish, and eggs is now prohibited during Hindu festivals.
⚖️ Time to extend this… pic.twitter.com/BacJcVFZft
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 31, 2025
१. माता श्री शीतला देवी की नगरी मैहर में ३० मार्च से ७ अप्रैल २०२५ तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले के समय प्रशासन ने मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। उपमंडल अधिकारी विकास सिंह ने सूचित किया कि श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
२. इसके अतिरिक्त श्री रामनवमी (६ अप्रैल), महावीर जयंती (१० अप्रैल) और बुद्ध पूर्णिमा (१२ मई) को भोपाल और इंदौर नगरों में मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यह निर्णय भा.ज.पा. नेता राकेश सिंह और विधायकों की मांग के उपरांत लिया गया।
संपादकीय भूमिकाऐसा प्रतिबंध देश के सभी धार्मिक और पवित्र नगरों में लगाया जाना चाहिए। इस प्रतिबंध को कठोरता से लागू करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। प्रशासन और पुलिस को इसके लिए निरंतर सतर्क रहना चाहिए ! |