
नई देहली – बुखार, सर्दी, एलर्जी और दर्द कम करने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली १५६ ‘फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन’ (एफ.डी.सी.) दवाइयों पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है । अब ये दवाइयां बाजार में नहीं बेंची जाएंगी । ये दवाइयां स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकती हैं, ऐसा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है ।
१. एफ.डी.सी. यह ऐसी दवा है, जो २ अथवा अधिक दवाएं निश्चित मात्रा में मिलाकर बनाई जाती है । वर्तमान में ऐसी दवाइयों का प्रयोग बडी मात्रा में हो रहा है । इसे ‘कॉकटेल’ दवा भी कहते हैं ।
२. पेरासिटामोल, ट्रामाडोल, तारिन और कैफीन के मिश्रण पर भी केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है । ट्रामाडोल दर्द कम करने की दवा है ।
३. केंद्र द्वारा गठित की गई विशेषज्ञ समिति ने इस प्रकरण की जांच की थी । दवा तकनीकी सलाहकार मंडल ने ‘एफ.डी.सी.’ का परीक्षण किया और इस पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की ।
४. पिछले वर्ष जून में भी १४ ‘एफ.डी.सी.’ पर प्रतिबंध लगाया गया था । सरकार ने वर्ष २०१६ में ३४४ एफ.डी.सी. के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी । इस निर्णय को दवा कंपनियों ने न्यायालय में चुनौती दी थी ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !