बदलापुर में हुए अत्याचार का प्रकरण
बदलापुर – बालिकाओं पर हुए अत्याचार के प्रकरण के आरोपी अक्षय शिंदे का आरोपपत्र लेने से कल्याण न्यायालय के अधिवक्ताओं ने इन्कार किया है । साथ ही बदलापुर रेलवे पुलिस द्वारा बंदी बनाए आंदोलनकारियों पर प्रविष्ट गैरजमानती अपराधों के विरोध में भी अधिवक्ता आक्रामक हुए हैं । ‘आंदोलनकारियों पर लगे अपराध वापस लें’, ऐसी मांग उन्होंने की है ।
Mumbai : Kalyan Court lawyers refuse to take up the case of the accused in the #BadlapurSchoolCrime
‘We are adopting this stance to prevent notorious offenders from being released back into society.’ – Kalyan Bar Association takes a strong positionpic.twitter.com/qQub8X7Wze
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) August 21, 2024
अधिवक्ताओं के संगठन की ठोस भूमिका !समाज के लिए घातक आरोपी बाहर ही न आ पाएं, इसलिए हमने ऐसी भूमिका ली ! अधिवक्ताओं ने बताया, “हमने जो भूमिका परसो ली, वही आज और कल होगी । बदलापुर में हुआ कृत्य निंदनीय है । जानवरों को भी लज्जा आ जाए, ऐसा कृत्य है । साढे तीन वर्ष की बालिका की आयु कंधों पर खेलने की होती है । ऐसी बालिकाओं का बलात्कार करना , अत्यंत निन्दनीय है। ऐसे आरोपियों का समाज में रहना ही समाज के लिए अतिशय घातक है । इसलिए ऐसे आरोपी बाहर ही न आ पाएं ,ऐसा हमें प्रयत्न करना आवश्यक है । इस कारण हमारे संगठन ने निर्णय लिया है कि, बलात्कार के प्रकरण में आरोपी का वकालतनामा स्वीकार ही नही करना है।” |

अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
Japanese Fans Clean Stadium : मैच समाप्त होने के उपरांत जापानी दर्शकों ने स्टेडियम में पडा कचरा स्वयं उठाकर परिसर को स्वच्छ किया !
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी
Bhagwant Mann : ‘अकाल तख्त’ ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया !
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस