
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) – यहां समाजवादी दल के नेता नवाबसिंह यादव (आयु ५० वर्ष) को पुलिस ने अल्पायु लडकी का बलात्कार करने के प्रकरण में बंदी बनाया है । पीडिता १५ वर्ष की लडकी अपनी मौसी के साथ यादव द्वारा संचालित महाविद्यालय में नौकरी मांगने गई थीं । मौसी जब शौचालय गईं, तब यादव ने अल्पायु लडकी के कपडे बलपूर्वक उतार दिए एवं उसका बलात्कार करने का प्रयास किया ।
अल्पायु (नाबालिग) लडकी को नौकरी देने का लालच दे कर बुलाया !
पुलिस ने कहा, ‘यादव ने नौकरी देने के बहाने अल्पायु लडकी एवं उसकी मौसी को महाविद्यालय में बुलाया । देर रात्रि तक दोनों को महाविद्यालय में ही बिठाया गया । महाविद्यालय में ही उसने लडकी का यौन-शोषण करने का प्रयास किया । उतने में मौसी कक्ष में आ गईं । मौसी के कहने पर अल्पायु लडकी ने ११२ क्रमांक पर पुलिस से संपर्क किया । पुलिस महाविद्यालय पहुंची । अपराधी को आपत्तिजनक अवस्था में बंदी बनाया गया । पुलिस ने अपराधी को न्यायालय में उपस्थित किया एवं उसे कारागृह में भेज दिया गया है । इस प्रकरण में आगे की जांच चल रही है ।’
लोकसभा चुनाव के समय यादव, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं समाजवादी दल के वरिष्ठ नेता अखिलेश यादव के साथ मंच (व्यासपीठ) पर था, ऐसा छायाचित्र भी सामने आया है । (इस स्थिति में यादव को छुडाने में यदि राजनीतिक हस्तक्षेप हो, तो आश्चर्य कैसा ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकावासनांध नेताओं की बहुसंख्य वाला समाजवादी दल ! क्या ऐसे नेताओं पर दल के वरिष्ठ नेतृत्व कार्यवाही करेंगे ? |
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे