|
मिर्जा पुर (उत्तर प्रदेश) – मिर्जापुर जिले में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने चर्च पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है । आपत्ति की गई थी कि यहां धर्मांतरण कराया जा रहा है। विनोद एवं रमाकांत नाम के लोगों पर चर्च बनाने का आरोप है । मामले में आरोप प्रविष्ट होने के पश्चात दोनों को अदालत में पैरवी करने के लिए बुलाया गया था; किंतु दोनों उपस्थित नहीं हुए । अंततः आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात ११ अगस्त को अवैध चर्च पर बुलडोजर चला दिया गया ।
इस चर्च को यहां के चुनार वन क्षेत्र में बनाया गया था । स्थानीय लोगों का कहना है कि ८ वर्ष पुराना यह निर्माण वन विभाग की भूमि पर किया गया था । बताया जा रहा है कि इस चर्च के माध्यम से शहर से दूर जंगल में रहने वाले आदिवासियों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है ।
संपादकीय भूमिकाजब वन विभाग की भूमि पर बिना अनुमति के चर्च का निर्माण हो रहा था तो वन अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं मिली या पैसे के अभाव में उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया ? इसकी भी जांच होनी चाहिए ! |

India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार