दरगाह परिसर में से जामुन खाने पर की गई अमानवीय पिटाई
बीड – मौलवी मुजीब शेख और उसके साथी समीर अत्तार क़सम ने यहां डिंड्रूड में जिला परिषद विद्यालय के पास मेहबूब सुभान दरगाह के पास एक पेड से लगे जामुन खा रहे ३ छात्रों की क्रूरता से पिटाई की। तेजस कटारे (उम्र १३ वर्ष) का उपचार चल रहा था, किंतु उनकी मृत्यु हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया है।
१. स्कूल से लौटते समय तेजस कटारे, रत्नेश्वर थोंबरे और एक अन्य लड़के ने दरगाह के पास पेड़ से जामुन तोड़कर खाया। तभी मौलवी मुजीब शेख और उसका साथी समीर अत्तार कासम वहां आये और तीनों को लाठियों से क्रूरता से पीटना शुरू कर दिया।
२. इसी समय मौलवी शेख ने तेजस के सिर पर डंडे से वार कर उसे भूमि पर गिरा दिया और उसका गला घोंटने का प्रयास किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रत्नेश्वर भी घायल हो गया, यद्यपि अन्य 1 घायल लड़का मौलवी और कासम की पकड से भागने में सफल रहा।
३. तेजस को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया; लेकिन उपचार के समय उनकी मृत्यु हो गई। किन्तु मां के आरोप पर मौलवी मुजीब शेख को बंदी बनाया गया, जबकि समीर अत्तर कासम भाग गया है।
संपादकीय भूमिका
|

देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी
Bhagwant Mann : ‘अकाल तख्त’ ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया !
Muslims Oppose : (और इनकी सुनिए…) ‘मार्ग (सडक) पर नमाजपठण नहीं, तो योग दिन क्यों ?’
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी