
इंदौर (मध्य प्रदेश) – देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छ और निष्पक्ष पत्रकारिता करनेवाले ख़बर हलचल न्यूज़ ने मंदिरों की स्वच्छता का बीडा उठाया । इस दिशा में गुरुवार से ‘स्वच्छ मन्दिर-समृद्ध मंदिर’ अभियान आरम्भ किया । इस अभियान के अंतर्गत मंदिरों में स्वच्छता बनाए रखने के अनुरोधवाले बैनर इत्यादि लगाए गए एवं मंदिरों को स्वच्छ किया गया । ख़बर हलचल न्यूज के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘मंदिरों में आनेवाले भक्तजन वहां फूल-माला सहित अगरबत्ती के पैकेट कहीं भी फेंक देते हैं, इन सबसे भगवान का घर गन्दा होता है । भगवान के घर को गन्दगी से बचाने के लिए ‘स्वच्छ मन्दिर-समृद्ध मन्दिर’ अभियान आरम्भ किया गया है ।’ साथही इस अभियान के अन्तर्गत वे सब मंदिरों में बैनर लगाकर भक्तों से आग्रह कर रहे हैं कि ‘भगवान आपका घर गंदा करने नहीं आते, फिर आप क्यों भगवान का घर गंदा कर रहे हैं !’ भक्तों और मंदिरों के व्यवस्थापकों द्वारा ख़बर हलचल के अभियान की सराहना करते हुए साधुवाद दिया गया ।
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Puri Rath Yatra : पुरी में विश्वविख्यात भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।