प्रभु श्रीराम एवं सीतामाता का विडंबनयुक्त नाटक प्रस्तुत करने का प्रकरण !
मुंबई (महाराष्ट्र) – वार्षिक कला महोत्सव में प्रभु श्रीराम एवं सीतामाता का विडंबन करनेवाला ‘आरोहन’ नाटक प्रस्तुत किया गया । इस प्रकरण में मुंबई के भारतीय तंत्रज्ञान संस्था (आईआईटी) ने संस्था-प्रशासन द्वारा प्रत्येक छात्र को १ लाख २० सहस्र रुपए का दंड सुनाया है । ३१ मार्च २०२४ को मुंबई के भारतीय तंत्रज्ञान संस्था के सभागृह में इस नाटक की प्रस्तुति की गई थी ।
IIT Bombay Students Fined Rupees 1.2 Lakhs Each !
The Incident of Staging a Satirical Play ‘Raahovan’ on Prabhu Shri Ram and Sita Mata having derogatory references to Hindu beliefs and deities !
Additionally, the administration has denied these students the facilities provided… pic.twitter.com/G8yDcpFQMK
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 20, 2024
इस नाटक में प्रभु श्रीराम एवं सीतामाता की भूमिकाएं आपत्तिजनक पद्धति से दिखाई गई थी । आधुनिकता के नाम पर प्रभु श्रीराम एवं सीतामाता के मुंह से इस नाटक में आपत्तिजनक संवाद दिए गए थे । नाटक की प्रस्तुति के पश्चात जब सामाजिक माध्यमों से उसकी ‘क्लिप’ (अल्प समयावधि का वीडियो) सामाजिक माध्यमों से प्रसारित हुई, तब यह प्रकरण ध्यान में आया । कला स्वतंत्रता के नाम पर इस नाटक द्वारा धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायतें भी कुछ छात्रों द्वारा संस्था-प्रशासन से की गईं । तदुपरांत संस्था के अनुशासन-पालन समिति की बैठक में छात्रों पर दंडात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया । इस में वरिष्ठ कक्षा के प्रत्येक छात्र को १ लाख २० सहस्र रुपए दंड दिया गया है तो कनिष्ठ कक्षा के छात्रों को प्रत्येक को ४० सहस्र रुपए दंड सुनाया गया है । इसके साथ ही छात्रावास में दी गई सुविधाएं भी इन छात्रों के लिए हटा दी गई है । यह जानकारी संस्था-प्रशासन द्वारा प्राप्त हुई है ।
संपादकीय भूमिकापुरोगामित्व (प्रगतिशीलता) के नाम पर पूरे भारत में कुछ स्थानों पर विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छात्रों द्वारा नाटकों के माध्यम से हिन्दुओं के देवी-देवताओं का विडंबन किया जाता है । आईआईटी के प्रशासन ने जिस प्रकार कठोर निर्णय लिया, वह यदि अन्य स्थानों में लिया जाए, तो ऐसे प्रकरणों को रोक लगेगी ! |

SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !