छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तव में ‘चक्रवर्ती सम्राट’ ही थे ! – उदय माहुरकर, इतिहास शोधकर्ता
शिवराज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में 4 जून 2020 को मराठी भाषा में संपन्न कार्यक्रम का अच्छा प्रत्युत्तर मिलने पर अब शिवप्रेमी एवं राष्ट्रप्रेमियों ने प्रस्तुत विषय पर हिन्दी भाषा में भी कार्यक्रम लेने की मांग की है । 6 जून को ‘हिन्दी भाषा’ में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज का ‘हिन्दू राष्ट्र’ विषय पर विशेष संवाद का आयोजन किया गया है ।