हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम !

मुंबई – मुगलों के अत्याचारों से पीडित हिन्दू जनता में मुगलों से टक्कर लेने का अदम्य साहस निर्माण करनेवाले और हिन्दवी स्वराज्य की नीव रखनेवाले महाराष्ट्र के आराध्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज का 4 जून को शिवराज्याभिषेकदिन मनाया जानेवाला है । छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक इतिहास का एक स्वर्णिम पृष्ठ है । छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम का स्मरण करने के लिए और उसमें से जनता में स्फूर्ति उत्पन्न होने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा शिवराज्याभिषेक दिन के निमित्त विशेष संवाद का आयोजन किया गया है । इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव ) गुरुवार, 4 जून को सायंकाल 7 से 8.30 के मध्य सामाजिक जालस्थल फेसबुक और यू-ट्यूब पर किया जानेवाला है ।

‘हिन्दवी स्वराज्य से हिन्दू राष्ट्रइस विशेष संवाद में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज एक चक्रवर्ती सम्राट’ इस विषय पर ‘इंडिया टुडे’ के उपसंपादक श्री. उदय माहूरकर, ‘हिन्दवी स्वराज्य’ इस विषय पर हिन्दुत्वनिष्ठ लेखक और व्याख्याता श्री. सच्चिदानंद शेवडे तथा ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की दृष्टि से हिन्दू राष्ट्र ‘इस विषय पर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ‘फेसबुक लाइव’ और ‘यू-ट्यूब लाइव’ इन माध्यमों से संबोधित करनेवाले हैं । हिन्दू जनजागृति समिति ने समस्त शिवप्रेमी और राष्ट्रप्रेमी जनता को आवाहन किया है कि वे बडी संख्या में इस अनमोल विचारधन का लाभ उठाएं ।
इस विशेष संवाद का सीधा प्रसारण निम्नांकित लिंक्स से किया जानेवाला है :
|

तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court