भाजपा के विधायक देवेंद्रनाथ रे की मृत्यु आत्महत्या ही है ! – ममता बनर्जी
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानकारी दी है कि बंगाल स्थित हेमताबाद के विधायक देवेंद्रनाथ रे की मृत्यु आत्महत्या है तथा इस प्रकरण का अन्वेषण करने का दायित्व अपराध अन्वेषण विभाग को सौंपा गया है । उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र भी भेजा है तथा आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी अनुचित जानकारी फैला रही है ।