बांग्लादेश में पुनः हिन्दु देवी-देवताओं की मूर्तियों की तोडफोड ।

श्री कलिमाते की प्रतिमा द्वारा उत्पन्न विडंबना

ढाका (बांग्लादेश) – मयमनसिंह जिले के ताराकंडा उप-जिले के रामचंद्रपुर गांव के नाथबाड़ी काली मंदिर में अज्ञात व्यक्तियों ने रात के अंधेरे में श्री कालीमाता तथा भगवान महादेव की मूर्तियों सहित कुल ४ मूर्तियों की तोडफोड की । सुबह प्रार्थना करने के लिए मंदिर पहुंचने पर स्थानीय हिन्दू श्रद्धालुओं को इस घटना की जानकारी मिली । स्थानीय हिन्दू समाज ने इस प्रकरण की जांच कर अपराधियों को बंदी बनाने की मांग की है ।

 

श्री कालीमाता की मूर्ति का सिर तोडकर उसे भूमि पर फेंक दिया गया ।

इस घटना का ‘बांग्लादेश मायनॉरिटी वॉच’ ने निषेध किया है तथा दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है । ‘इस प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी’, ऐसा पुलिस ने बताया ।

(इन छायाचित्रों के लिए ‘भावनाएं आहत करने का उद्देश्य नहीं है, यह सामान्य सूचना है’ ऐसी टिप्पणी लेना)

संपादकीय भूमिका

सरकार हिन्दुओं पर नहीं तो कम से कम देवी-देवताओं पर होने वाले आक्रमण रोकने के लिए क्या बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालेगी ?