Ram Temple Raid : श्रीराममंदिर दान चोरी के प्रकरण में ८ आरोपियों के घर पर पुलिस की छापामारी

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीराममंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में बंदी बनाए गए ८ आरोपियों के घर पर पुलिस ने २८ जून के सवेरे एक ही समय पर छापामारी की, तब इनमें से ३-४ आरोपियों के घर बंद थे । तब पुलिस ने उनके पडोसियों से पूछताछ की तथा अन्य आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की ।

आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर के बाहर पुलिस की बडी नियुक्ति की है तथा वहां वर्तमान में संपत्ति से संबंधित कागदपत्रों एवं बैंक खातों के विवरण की पडताल की जा रही है । आरोपियों के जवाब पंजीकृत किए जा रहे हैं । इस छापामारी में राजस्व विभाग के अधिकारी, विशेषकर राजस्व लेखापाल का भी समावेश किया जा रहा है ।