कानपुर में पुलिसकर्मियों का हत्याकांड
कुछ राजनीतिक नेताओं से भी संरक्षण दिए जाने का हुआ था प्रयास !

- जनता को यही लगता है कि २०० से भी अधिक पुलिसकर्मी एक गुंडे के संपर्क में थे, यह बात वरिष्ठ अधिकारियों और गृह विभाग को ज्ञात नहीं या उनकी भी उससे मिलीभगत थी ? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसकी जांच कर अपराधियों को कठोर दंड मिलने हेतु प्रयास करने चाहिए !
- ऐसे पुलिसकर्मियों के कारण पुलिस बल के ही ८ पुलिसकर्मियों को अपने प्राण गंवाने पडे, जो पुलिस विभाग के लिए लज्जाजनक है !
कानपुर (उत्तर प्रदेश) – २ जुलाई की रात कानपुर के बिकरु गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोपित और उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार (जुलाई १०, २०२०) को सवेरे भागने की कोशिश करते हुए पुलिस एनकाउंटर में मारा गया ।
कुछ दिन पूर्व कुख्यात गुंडा विकास दुबे और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए आक्रमण में ८ पुलिसकर्मी मारे गए थे । इस प्रकरण में चौबेपुर पुलिस थाने के थानाध्यक्ष विनय तिवारी को दुबे की सहायता करने के आरोप में निलंबित कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की गई है । प्राथमिक जांच में चौबेपुर पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों सहित लगभग २०० पुलिसकर्मी दुबे की सहायता कर रहे थे, यह बात उनके ‘कॉल डिटेल्स’ की जांच में सामने आई है । इन पुलिसकर्मियों ने समय-समय पर दुबे की कुछ न कुछ सहायता की है, साथ ही दुबे के समाजवादी दल, भाजपा आदि राजनीतिक दलों के नेताओं से निकट के संबंध थे और उनके द्वारा ही दुबे को संरक्षण देने के निरंतर प्रयास किए गए थे, ऐसा बताया जा रहा है । विकास दुबे के विरुद्ध हत्या, अपहरण, रंगदारी, दंगा भडकाना जैसे ६० से भी अधिक अपराध प्रविष्ट थे ।
(१०.७.२०२०)
अचलपुर (जिला अमरावती) स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर संस्थान की १० करोड रुपये मूल्य की भूमि पर कब्जाधारी का दावा निरस्त !
Karnataka Bangladeshi Infiltrators : कर्नाटक राज्य में अवैध स्थानांतरितों की संख्या १३ सहस्र से अधिक
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना अत्यंत गंभीर – Adv Vishnu Shankar Jain
Sangli Love Jihad : विवाह हेतु मुसलमान युवती द्वारा इस्लाम धर्म स्वीकारने हेतु दबाव, हिन्दू युवक ने आत्महत्या की ।
Sarla Bhatt Murder : कश्मीर में सरला भट्ट हत्याकांड में ३६ वर्षों के पश्चात आतंकवादियों के विरुद्ध आरोपपत्र प्रविष्ट (दाखिल) ।