कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मेवाड राजपूत समाज को आश्वासन
मेवाड राजपूत समाज द्वारा मांग करने पर ‘अपमानजनक उल्लेख हटाएंगे’ ऐसा कहनेवाली कांग्रेस की सरकार को स्वयं उसे हटाने की आवश्यकता प्रतीत क्यों नहीं हुई ? सदैव किसी की शिकायत अथवा मांग करने पर कृत्य करनेवाली सरकार, प्रशासन और पुलिस किस काम की ?

जयपुर (राजस्थान) – राजस्थान के राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में महान सेनानी महाराणा प्रताप का ‘कम साहसी सेनानायक’, इस प्रकार अपमानजनक उल्लेख किया गया था तथा महाराणा प्रताप के संघर्ष का इतिहास भी दबा दिया गया था । इस संबंध में राज्य के मेवाड राजपूत समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत से भेंट कर इस संबंध में अप्रसन्नता व्यक्त की । तब मुख्यमंत्री गहलोत ने आश्वासन दिया कि ‘अपमानजनक उल्लेख हटा’ दिया जाएगा ।
राज्य के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया है कि ‘इस प्रकार का अपमानजनक उल्लेख भाजपा सरकार के समय ही किया गया है तथा अब भाजपा ही उस पर राजनीति कर रही है ।’
Karnataka Bangladeshi Infiltrators : कर्नाटक राज्य में अवैध स्थानांतरितों की संख्या १३ सहस्र से अधिक
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना अत्यंत गंभीर – Adv Vishnu Shankar Jain
Sangli Love Jihad : विवाह हेतु मुसलमान युवती द्वारा इस्लाम धर्म स्वीकारने हेतु दबाव, हिन्दू युवक ने आत्महत्या की ।
Sarla Bhatt Murder : कश्मीर में सरला भट्ट हत्याकांड में ३६ वर्षों के पश्चात आतंकवादियों के विरुद्ध आरोपपत्र प्रविष्ट (दाखिल) ।
Ayodhya RamMandir Theft Row : श्रीराम मंदिर में दान चोरी के ५ आरोपियों के घर पास-पास होने का उजागर