आरोपियों द्वारा षड्यंत्र रचकर चोरी करने की दिशा में पुलिस की जांच

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीराम मंदिर में दान की चोरी करने के प्रकरण में पुलिस ने ८ लोगों पर परिवाद पंजीकृत कर उन्हें बंदी बना लिया है । उनके घर पर छापा मारा गया है और पुलिस जांच कर रही है । इन ८ आरोपियों में से ५ आरोपी एक-दूसरे के बेहद करीब रहते हैं अथवा वे एक-दूसरे के सगे-संबंधी हैं । उनके घर एक-दूसरे से लगभग १०० से २०० मीटर की दूरी पर हैं, ऐसी जानकारी सामने आई है । क्या ये सभी आरोपी पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे ? और क्या यह चोरी सोच-समझकर किसी षड्यंत्र के भाग के रूप में की गई थी ?, पुलिस इसका पता लगा रही है ।
१. आरोपी लवकुश मिश्रा के घर के ठीक पीछे आरोपी अविनाश शुक्ला का घर है । यानी दोनों के घर एक-दूसरे से लगभग कुछ कदमों की दूरी पर हैं ।
२. आरोपी अनुकल्प मिश्रा का घर भी यहां से करीब २०० मीटर की दूरी पर है । विशेष बात यह है कि अनुकल्प मिश्रा ने यह घर लगभग २ वर्ष पहले खरीदा था । ये तीनों घर कौशलपुरी कॉलोनी में हैं ।
३. इतना ही नहीं, अपितु इस प्रकरण के आरोपी मनीष यादव और टिन्नू यादव के घर भी एक-दूसरे से सटे हुए हैं ।
४. इससे यह संदेह और दृढ होता है कि चोरी की घटना अचानक नहीं हुई थी, अपितु पहले से ही योजना बनाकर की गई चोरी हो सकती है । क्या इन ५ आरोपियों के बीच पहले से कोई बातचीत हो रही थी ? क्या वे किसी विशेष समूह का हिस्सा थे ? और क्या मंदिर में दान की राशि चोरी करने का यह तरीका भी उन्होंने मिलकर निश्चित किया था ? इस दृष्टिकोण से पुलिस जांच कर रही है ।
५. पूरे षड्यंत्र की तस्वीर साफ हो, इसके लिए पुलिस अब उनके मोबाइल लोकेशन, एक-दूसरे के बीच की बातचीत और पुराने संबंधों की भी जांच कर रही है ।
बांग्लादेश में पुनः हिन्दु देवी-देवताओं की मूर्तियों की तोडफोड ।
बांग्लादेश में धर्मांध मुसलमानों द्वारा एक ही हिन्दू परिवार के चार लोगों की हत्या ।
अल्पायु हिन्दू लडकी पर अत्याचार करनेवाले धर्मांध समीर मणेर पर अपराध पंजीकृत किया गया
Karnataka Muharram : मुळगुंद (कर्नाटक) के एक गांव में एक भी मुसलमान न होने पर भी हिन्दू मनाते हैं मोहर्रम !
Ram Temple Raid : श्रीराममंदिर दान चोरी के प्रकरण में ८ आरोपियों के घर पर पुलिस की छापामारी
Tuljapur Temple : तुलजापूर मंदिर में सशुल्क दर्शन पास बंद करने के लिए पुजारी मंडल का धरना प्रदर्शन !