अंधेरे में वास्तु का आकार बडा दिखाई देता है, जबकि वास्तु में दीप जलाने पर उसका आकार छोटा दिखाई देता है, इसका कारण

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी : अंधेरे कक्ष में वास्तु ठीक से दिखाई न देने के कारण उसका आकार बडा दिखाई देता है; परंतु उस कक्ष में दीप जलाने से वास्तु दिखाई देने पर उसका आकार छोटा क्यों दिखाई देता है ?  (२७.१२.२०१९)

श्री. राम होनप :

श्री. राम होनप

१. वास्तु एवं पंचतत्त्वों का एक-दूसरे से संबंध

वास्तु की दीवारें, छत एवं उसमें रखी गई वस्तुएं पृथ्वीतत्त्व से संबंधित हैं, जबकि वास्तु में स्थित प्रकाश तेजतत्त्व से संबंधित है । वास्तु में स्थित वायु वायुतत्त्व से तथा वहां की रिक्ति आकाशतत्त्व से संबंधित है । आकाशतत्त्व सबसे सूक्ष्म है तथा वह व्यापक एवं रिक्ति के रूप में होता है ।

२. वास्तु में अंधेरे एवं उजियाले का कक्ष पर परिणाम

वास्तु में जब अंधेरा होता है, तब वास्तु दिखाई नहीं देता, साथ ही वहां पृथ्वीतत्त्व एवं तेजतत्त्व कार्यरत नहीं होते । जब अंधेरा होता है, तब कक्ष में प्रमुखता से आकाशतत्त्व (रिक्ति) कार्यरत होता है । वास्तु में स्थित रिक्ति के कारण वास्तु बडा प्रतीत होता है । इसके विपरीत, वास्तु में दीप जलाने पर वास्तु में प्रमुखता से तेजतत्त्व कार्यरत होकर उससे वास्तु सुस्पष्ट दिखाई देता है । उसके कारण वास्तु में जब अंधेरा होता है, उसकी तुलना में वास्तु में दीप जलाने पर वह छोटा दिखाई देता है ।’

– श्री. राम होनप (सूक्ष्म से प्राप्त ज्ञान), सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (ज्ञान प्राप्ति का दिनांक २०.१२.२०२५, समय : सायंकाल ५.३० तथा अवधि १० सेकेंड)