सनातन संस्था का रजत जयंती महोत्सव

भोपाल (मध्य प्रदेश) – सनातन संस्था के रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित HEMA (हेवी इलेक्ट्रिकल्स मलयाली एसोसिएशन) हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘तनावमुक्ति एवं संतुलित जीवन’ विषय पर व्याख्यान संपन्न हुआ । इस समय सनातन संस्था की श्रीमती संध्या आगरकर ने तनाव के कारण, उसके शरीर तथा मन पर होनेवाले परिणामों पर अध्यापकों के साथ संवाद किया । मनुष्य का मन कैसे कार्य करता है और गुणवृद्धि एवं उपासना से उसपर कैसे नियंत्रण किया जा सकता है । इस विषय में उन्होंने मार्गदर्शन किया । इस कार्यक्रम का लाभ स्कूल के १०० से अधिक अध्यापकों ने लिया। संवाद में अध्यापकों का उत्स्फूर्त सहभाग था । इस कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन अध्यापिका श्रीमती प्रीति शर्मा ने किया । इस कार्यक्रम हेतु स्कूल की प्राचार्या श्रीमती पूनम शर्मा का उत्तम सहयोग प्राप्त हुआ ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !