|

कोची (केरल) – बांग्लादेश, म्यांनमार और श्रीलंका से आए 50 हजार घुसपैठिए फर्जी आधार कार्ड के आधार पर केरल में बस रहे है। केरल की अंग्रेजी समाचार साइट ‘ऑन मनोरमा’ ने कहा कि सेना की खुफिया एजेंसियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
१. यह काम आधार कार्ड बनाने वाले सरकारी केंद्रों के लोगों के माध्यम से किया जा रहा है। सेना के खुफिया विभाग ने कहा कि फर्जी आधार कार्ड असम के मधुपुर और नागांव, बंगाल के कलिमपोंग, नदिया और उत्तर दिनाजपुर और केरल के पेरुंबावूर में आधार कार्ड जारी करने वाले केंद्रों के माध्यम से बनाए गए थे।
२. यह जानकारी सामने आने के बाद सीमा सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और तटीय राज्यों में गश्त बढ़ा दी गई है।
३. केरल में वर्तमान में कुछ आधार कार्ड केंद्र झारखंड और बंगाल से संचालित किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला केरल के मलप्पुरम में सामने आया है, जहां एक आधार कार्ड सेंटर बंगाल से चलाया जा रहा था।
४. इससे पहले भी मृतकों की पहचान का इस्तेमाल कर रोहिंग्या घुसपैठियों के बांग्लादेश सीमा से भारत में घुसने की खबरें आई थीं।उनके पास मृतकों के नाम से बनवाये गये पहचान पत्र मिल रहे थे। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी की थी। इस मामले में तमिलनाडु में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

संपादकीय भूमिकाऐसी घटनाओं से अंदाज़ा मिलता है कि भारत में कितना भ्रष्टाचार फैल चुका है। घुसपैठियों के भारत आने के बाद उनके लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले भारतीय गिरोह पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर आजीवन जेल भेजा जाना चाहिए! |
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
(कथित) ‘वर्तमान में (प्रारम्भिक स्तर) जमीनी स्तर पर युवाओं में जागृति लाना ही हमारा लक्ष्य ’
Maharashtra TET Paper Leak : मुख्य आरोपी बृजेंद्र गुप्ता बिहार से बन्दी ।
Bihar NEET Protest : बिहार के पाटलिपुत्र तथा सीवान में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया , पुलिस अधीक्षक घायल ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh