|

वाराणसी – ज्ञानवापी में सर्वेक्षण का निर्णय घोषित करनेवाले न्यायमूर्ति रवि कुमार दिवाकर को विदेश से धमकी के दूरध्वनि आ रहे हैं । न्यायमूर्ति ने कहा, ‘पिछले २० से २४ दिनों में मुझे १४० ‘कोड नंबर’ से अनेक बार धमकी के दूरध्वनि आए हैं ।’ न्यायमूर्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस संदर्भ में परिवाद किया है । इस प्रकरण का ‘साइबर सेल’ द्वारा अन्वेषण किया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा, ‘इसमें जो सत्य उजागर होगा, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।’
The judge who ordered the survey of #Gyanvapi, receives fresh round of threats.
Increase in the security of the Judge.
A Judge receiving threats from abroad over the phone is shameful on the administration’s part. pic.twitter.com/BtpyLFzVgW
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 25, 2024
१. ज्ञानवापी अभियोग का निर्णय देने के उपरांत सुर्खियों में आनेवाले रवि कुमार दिवाकर वर्तमान में बरेली में ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट २’ में न्यायमूर्ति है ।
२. कुछ समय पूर्व उन्होंने मौलाना तौकीर रजा को वर्ष २०१० के दंगों के प्रकरण में मुख्य अपराधी के रूप में घोषित किया था । इस समयावधि में न्यायमूर्ति रवि कुमार दिवाकर को विदेश से दूरध्वनि कर धमकाना आरंभ हुआ था ।
३. इस धमकी के पश्चात प्रशासन ने न्यायमूर्ति की सुरक्षा अधिक कडी कर दी है ।
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी