सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्यायजी की रामनाथी, गोवा स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !

रामनाथी (गोवा) – सर्वोच्च न्यायालय के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्यायजी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात नवसंवत्सरारंभ के मंगलपर्व पर ९ अप्रैल को सनातन आश्रम से सदिच्छा भेंट की । इस समय उन्होंने आश्रम में चल रहे राष्ट्र एवं हिन्दू धर्म प्रसारकार्य की जानकारी अत्यंत आस्थापूर्वक सुनी और समझी । उनके साथ गोवा के प्रसिद्ध हिन्दुत्वनिष्ठ उद्योगपति श्री. जयंत मिरिंगकर भी उपस्थित थे । सनातन के साधक श्री. निषाद देशमुख ने उन्हें आश्रम में चल रहे कार्य से अवगत कराया ।

तदुपरांत संपन्न एक अनौपचारिक समारोह में सनातन प्रभात नियतकालिकों के नवनिर्वाचित समूह संपादक श्री. योगेश जलतारे ने अधिवक्ता उपाध्यायजी का पुष्पहार पहनाकर एवं शॉल-श्रीफल तथा भेंटवस्तु अर्पण कर उनका सत्कार किया । अधिवक्ता जलतारे ने श्री. मिरिंगकर का भी सत्कार किया ।
.@AshwiniUpadhyay ji visited our head office in Goa today.
Our editor-in-chief Yogesh Jaltare ji and he had a cordial discussion on various issues pertaining to the Rashtra and Hindu Dharma.
Ashwini ji spoke about Hindu Rashtra amongst other things.
He was warmly felicitated. pic.twitter.com/B7IXkMqjTu
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 9, 2024
इस समय अधिवक्ता उपाध्यायजी ने कहा, ‘‘आश्रम में चल रहा कार्य अतुलनीय है । यहां अत्यधिक सात्त्विकता है एवं ईश्वरीय चैतन्य की अनुभूति होती है । हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए चल रहा कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है ।’’ अधिवक्ता उपाध्यायजी हिन्दू सांस्कृतिक न्यास की ओर से नवसंवत्सरारंभ के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए गोवा पधारे थे । आश्रम देखकर वे नियोजित कार्यक्रम के लिए गए । उन्होंने कार्यक्रम में ‘रामराज्य एवं भारतीय संविधान’ विषय पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया ।
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !