लंदन (इंग्लैंड) – ब्रिटिश संसद में ‘ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप फॉर पाकिस्तानी माइनॉरिटीज’ नामक संस्था, जो पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों के लिए लड़ती है, पाकिस्तान पर आधारित एक शोध कर रही है । इसके लिए इस संगठन ने ‘गुलाम बनाकर बलपूर्वक मजदूरी कराने तथा इसका धार्मिक अल्पसंख्यकों पर प्रभाव’ विषय पर शोध आरंभ किया है । इस संगठन का कहना है कि इसके द्वारा पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के चक्र को तोड़ने का अवसर मिला है ।
इसके लिए इस संगठन ने पाकिस्तानी हिन्दुओं के लिए कार्य करने वाले लोगों से २९ अप्रैल तक इस विषय पर अपराध के आंकड़े, जानकारी अथवा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है । संगठन की ओर से अनुरोध है कि उपरोक्त जानकारी कंप्यूटर के पते [email protected] पर ई-मेल करें । पाकिस्तान के हिन्दुओं के लिए कार्य करनेवाले मुंबई के श्री. महेश वासु ने यह जानकारी ‘सनातन प्रभात’ को दी ।
मीरपुरखास में दो मुसलमानों ने एक हिन्दू युवक की हत्या कर दी !पिछले महीने ३० मार्च को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मीरपुरखास में हुई एक घटना में २ मुसलमानों ने कांजी मेघवार नाम के एक हिन्दू युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी । आरोपियों के नाम समीर तथा अब्दुल गफूर हैं । कांजी कराची में एक कपड़े की दुकान में काम करता था । यहां के सहराब थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है । उर्दू दैनिक ‘अवामी आवाज’ में यह समाचार छपा है । यह जानकारी पाकिस्तान में हिन्दुओं के लिए काम करने वाले मुंबई के श्री. महेश वासु ने ‘सनातन प्रभात’ को दी ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान में असुरक्षित अल्पसंख्यक हिन्दू । |

Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari