धारा ३७० रद्द होने से पाकिस्तान से सीधे कश्मीर में हथियार भेजने में परेशानी !
नई देहली – लश्कर-ए-तोयबा ,इस जिहादी आतंकवादी संगठन द्वारा कश्मीर में हथियार मिलने की पद्धति में अब बदलाव होने की जानकारी गुप्तचर संस्थाओं को मिली है । धारा ३७० रद्द होने के पूर्व तक पाकिस्तान से आतंकवादी सीधे कश्मीर में हथियार भेजते थे । यह धारा रद्द होने के उपरांत भारतीय सुरक्षाबलों की ठोस सुरक्षा के कारण कश्मीर में हथियार सीधे न पहुंचने की बात ध्यान में आने पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पंजाब के रास्ते हथियार भेजना चालू किया । पंजाब के खालिस्तानी आतंकवादियों के माध्यम से यह घातक हथियार कश्मीर में पहुंचने की जानकारी गुप्तचर संस्थाओं के हाथ लगी है । हथियार उपलब्ध कराने का काम ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ और ‘खालिस्तान लिबरेशन आर्मी’ के माध्यम से किया जा रहा है ।
Pro #Khalistanis aid smuggling of ammunition into #Kashmir from Pakistan through #Punjab !
Since the withdrawal of #Article370, there are restrictions on the smuggling of ammunition from Pakistan into Kashmir !
This incident is indicative of the fact as to why President’s Rule… pic.twitter.com/XkeRQPdjp1
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 19, 2024
बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रमनदीप सिंह, उपनाम रमन ,यह पंजाब के फिरोजपुर का निवासी है तथा इस प्रकरण में मुख्य भूमिका निभा रहा है । रमन इसके पूर्व देसी पिस्तौल और अन्य अनेक हथियारों की देशभर में तस्करी करता था । उसको पकडने के लिए सुरक्षा तंत्र युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है ।
संपादकीय भूमिकाबंगाल के समान पंजाब में भी राष्ट्रपति शासन क्यों लागू करना चाहिए, यही इन मामलों से ध्यान में आता है । |

इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।