माता सीता तथल श्री हनुमानजी की अवमानना करनेवाले नाटक का मंचन !

पुद्दुचेरी – कुछ दिन पहले पुद्दुचेरी विश्वविद्यालय में प्रस्तुत किए गए हिन्दू विरोधी नाटक ‘सोमयनाम’ के प्रकरण में विश्वविद्यालय प्रशासन ने ‘प्रदर्शन कला विभाग’ के विभाग प्रमुख को पद से हटा दिया है । वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘इझिनी २०१४’ के अवसर पर इस नाटक का मंचन किया गया था, जिसमें माता सीता और श्री हनुमानजी की अवमानना की गई थी । उसके विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मार्ग पर उतर कर प्रखर आंदोलन किया था ।
इस नाटक के विरुद्ध स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत भी प्रविष्ट कराई गई है । पुलिस ने इस नाटक के निर्देशक तथा पटकथा लेखक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर, जांच आरंभ कर दी है । विश्वविद्यालय के सहायक निबंधक डी. नंदगोपाल ने स्पष्ट कहा कि हम विश्वविद्यालय में शांति और बंधुभाव का वातावरण बनाने के लिए कटिबद्ध हैं । विश्वविद्यालय परिसर में धार्मिक भावना आहत करनेवाला कोई भी कृत्य सहन नहीं किया जाएगा ।
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।