विहिंप के कार्यकर्ताओं और धर्मांतरण के आयोजकों में मारामारी !

भरतपुर (राजस्थान) – यहां एक होटल में ५०० हिन्दुओं का धर्मांतरण होने की सूचना मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंच कर धर्मांतरण का प्रयत्न विफल कर दिया । वहां विहिंप के कार्यकर्ताओं और हिन्दुओं का धर्मांतरण करने के लिए बने कार्यक्रम के आयोजकों में विवाद होने लगा । तब जिनका धर्मांतरण कराया जाना था, वे होटल से भागने लगे । कार्यकर्त्ताओं ने उनमें से १० को पकड़ लिया । तब, आयोजक और विहिंप के कार्यकर्ताओं में मारामारी हुई । इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंच गई और परिस्थिति को नियंत्रण में ले लिया । पुलिस ने कुछ लोगों को बंदी बनाया है । बंदी बनाए गए लोगों में कुछ महिलाएं भी हैं ।
(सौजन्य : News18 Rajasthan)
संपादकीय भूमिकाकठोर धर्मांतरण विरोधी कानून बनने पर ही ऐसे लोग डरेंगे । इसके लिए केंद्र सरकार को प्रयत्न करना आवश्यक है ! |
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।