देहली में कर्तव्य-पथ पर संचलन में उत्तर प्रदेश के चित्ररथ पर श्री रामलला का प्रतिरूप !

नई देहली – देशभर में भारत का गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । यहां कर्तव्य पथ पर सवेरे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ध्वजारोहण हुआ । इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रमुख अतिथि के रूप में फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैंक्रॉन उपस्थित थे । इसके पश्चात प्रतिवर्ष की भांति भारत की तीनों सेनाओं का संचलन, शस्त्रास्त्रों का प्रदर्शन तथा भारत की सांस्कृतिक, अध्यात्मिक परंपराओं के दर्शन विविध माध्यमों से कराए गए ।
#RepublicDay 🇮🇳 Celebrated Enthusiastically Across India
In the parade on the Kartavya Path in Delhi, captivating tableau of Uttar Pradesh featuring Shri Ram Lalla and #AyodhyaRamMandir drew special attention
जय श्री राम I कर्तव्य पथpic.twitter.com/fh6u1lj43U
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 26, 2024
इस संचलन में महाराष्ट्र का चित्ररथ शिवराज्याभिषेक के ३५०वें महोत्सव को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया था, तो उत्तर प्रदेश का चित्ररथ, ‘अयोध्या : विकसित भारत, समृद्ध विरासत’ इस संकल्पना पर आधारित था । उत्तर प्रदेश के चित्ररथ के अगले भाग में श्री रामलला का प्रतिरूप दर्शाया गया था । अन्य राज्यों ने भी अपने अपने विषयों के अनुरूप चित्ररथ प्रस्तुत किए थे ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !