eSanjeevani : केंद्र सरकार के संकेत स्थल से ‘ई-संजीवनी’ के माध्यम से अब तक १० करोड़ लोगों को लाभ !

‘ई-संजीवनी’ संकेतस्थल से रोगियों को मिलता है नि:शुल्क चिकित्सक का परामर्श !

मुंबई – केंद्र सरकार की संकेतस्थल ‘ई-संजीवनी’ के माध्यम से कोई भी सर्वसामान्य व्यक्ति किसी भी बीमारी के लिए आधुनिक चिकित्सकों (डॉक्टरों) से निशुल्क परामर्श ले सकता है। साथ ही औषधिओं के लिए चिट्ठी भी प्राप्त कर सकता है। इस संकेत स्थल को केंद्र सरकार ने वर्ष २०१९ में ही प्रारंभ किया है। इस सेवा से अब तक १० करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। यह संकेतस्थल ´सेंटर फॉर एडवांस्ड कंप्यूटिंग ´ (सीडैक) द्वारा विकसित किया गया है। इस संकेत स्थल को कोरोना महामारी के काल में प्रारंभ किया गया था। उस कालखंड में अधिकांश नागरिक घर पर ही संगरोध (आइसोलेशन) में थे। इसलिए, इसे लोगों को घर पर बिना मूल्य  चिकित्सक से परामर्श करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से बनाया गया था।

सलाह कैसे लें ?

इस संकेत स्थल का उपयोग करने के लिए आपको पहले पंजीकरण करना होगा। प्रक्रिया सरल है। इसके लिए इस संकेत स्थल पर उपलब्ध ‘रोगी पंजीकरण’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके उपरांत आपको अपना भ्रमणभाष क्र. भरना होगा और तदोपरांत ‘ओटीपी भेजें ‘ पर क्लिक करना होगा और भ्रमणभाष पर प्राप्त ओटीपी भरना करना होगा।

मांगी गई सभी जानकारी भरने के उपरांत रोगी का पहचान पत्र (आई.डी.) और टोकन नंबर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। इसके उपरांत आपको वापस मुख्य पेज (होम पेज) पर आना होगा और वहां टोकन नंबर की सहायता से लॉग-इन करना होगा। तदोपरांत कुछ पल प्रतीक्षा करने के उपरांत ‘कॉल नाउ’ का विकल्प आएगा। इससे डॉक्टरों को वीडियो कॉल कर समस्या भी बताई जा सकती है। डॉक्टर से चर्चा करने के उपरांत औषध चिट्ठी प्राप्त की जा सकती है।

ऐप भी उपलब्ध !

ई-संजीवनी सेवा के लिए मोबाइल पर ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है। ‘eSanjeevani-MoHFW’ नाम का एक ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।