|

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – यहां देवबंद क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाले तल्हा मज़हर नाम के विद्यार्थी ने ’एक्स’ से एक पोस्ट किया है । इसमें उसका कहना है कि १४ फरवरी २०१९ को कश्मीर के पुलवामा में हुआ आक्रमण अल्लाह की कृपा से एक बार फिर होगा । इस प्रकरण में उससे पूछताछ की जा रही है ।
(सौजन्य : News Watch India)
स्थानीय प्रसारमाध्यमों ने दी जानकारी के अनुसार, तल्हा मजहर मूलत: झारखंड के जमशेदपुर का है । उसके अन्य सामाजिक माध्यमों के खातों की भी जांच की जा रही है । इस संबंध में सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपराध प्रविष्ट कर लिया गया है तथा एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है ।
वर्ष २०१९ में पुलवामा पर आक्रमण !
१४ फरवरी २०१९ को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक पथक पर जिहादी आतंकियों ने आक्रमण किया था । विस्फोटकों से भरे एक ट्रक ने पथक की गाडी को टक्कर मार दी थी । इससे हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में ४० सैनिक मारे गए थे ।
संपादकीय भूमिकामदरसों में किस प्रकार की शिक्षा दी जाती है, यह छात्र की ऐसी धमकी से स्पष्ट होता है । इसलिए राष्ट्रप्रेमियों की अपेक्षा है कि भाजपा सरकार सभी मदरसों को बंद कर उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा देनेे के लिए कदम उठाए ! |
अपयश (बदनामी) की धमकी देकर १७ लाख रुपये की वसूली : एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध याचिका प्रविष्ट
पुणे के ‘विबग्योर स्कूल’ में ईसाई कर्मचारी द्वारा हिन्दू छात्रा के धर्मांतरण का प्रयास !
Anwar Hussain Arrested : गोहत्या प्रकरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई अनवर हुसैन को बंदी बनाया
Jamaat-e-Islami Protest : ढाका (बांग्लादेश) स्थित भारतीय दूतावास पर ‘जमात-ए-इस्लामी’ द्वारा मोर्चा निकालकर आक्रमण करने का प्रयास
Ram Mandir Donation Scam : श्रीराम मंदिर के दान की चोरी के मामले में दोषी को दंड मिलना चाहिए – विहिप
फुटपाथ पर चलना लोगों का मौलिक अधिकार है ! – सर्वोच्च न्यायालय