श्रीराम मंदिर दान चोरी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वक्तव्य

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – अयोध्या के विषय में समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ । ‘श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास’ के अनुरोध पर हमने विशेष जांच दल का गठन किया है । यह दल सत्य तथा असत्य का प्रकटीकरण करेगा, ऐसा वक्तव्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां दिया । श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण के पश्चात प्रथम बार अयोध्या आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां बोल रहे थे । कोई भी रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाले वक्तव्य न दे, ऐसा आवाहन भी उन्होंने समस्त राजनीतिक दलों से किया ।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर को अपमानित करने वाले लोगों के बहकावे में कतई न आएं…
SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी…
अगर कोई अपराधी है, वह बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है… pic.twitter.com/8YsbHVBKUv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 19, 2026
समाजवादी दल का अयोग्य आचरण !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, समाजवादी दल का दोहरा आचरण देखिए, वे अब कहते हैं ‘रामभक्तों का अपमान हुआ है ।’ तथापि कारसेवकों पर (श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति संग्राम के आंदोलकों पर) एवं ‘राम’ का जयघोष करने वालों पर गोलियां चलाने वाले यही लोग थे एवं वे अब उपदेश दे रहे हैं ।
दान के विषय में अत्यधिक पारदर्शिता रखनी चाहिए । प्रतिदिन के आय-व्यय का लेखा-जोखा संकेतस्थल (वेबसाइट) पर आना चाहिए । मार्गदर्शक सिद्धांतों में लिखा है कि, जेब रहित वस्त्र धारण करने चाहिए । प्रवेश करते समय एवं बाहर निकलते समय पूर्ण अन्वेषण (जांच) होनी चाहिए । ऐसी चर्चा है कि लोग जेब में धन के बंडल लेकर बाहर निकले । दिशा-निर्देश उत्तम हैं, क्रियान्वयन में कमी रह गई है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी