राष्ट्रीय अपराध पंजीकरण ब्योरे की जानकारी

नागपुर – देशभर में छोटे बच्चों पर हुए अत्याचारों के विरोध में १ लाख ६२ सहस्र अपराध प्रविष्ट किए गए हैं , जिनमें ८.७ प्रतिशत की बढत होकर देश में महाराष्ट्र का प्रथम क्रमांक है । दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है, ऐसी जानकारी राष्ट्रीय अपराध पंजीकरण ब्योरे से सामने आई है । इस प्रकरण में महाराष्ट्र में २० सहस्र ७६२ अपराध प्रविष्ट हुए हैं । दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश में २० सहस्र ४१५, उत्तर प्रदेश में १८ सहस्र ६८२, राजस्थान में ९ सहस्र ३७० और ओडीसा में ८ सहस्र २४० अपराध प्रविष्ट किए गए हैं ।
१. महाराष्ट्र में बलात्कार किए जाने के उपरांत अवयस्क लडकी की हत्या किए जाने की १४ घटनाएं हुई है । ऐसे अपराधों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है, जिसमें ३७ अवयस्क लडकियों की बलात्कार के उपरांत हत्या किए जाने की घटनाएं उजागर हुई हैं ।
२. १८ वर्ष से नीचे के लडके-लडकियों पर प्राणघातक हमला कर हत्या करने के अपराधों में देश में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है ।
३. राज्य में बच्चों पर अत्याचार होने की सर्वाधिक घटनाएं मुंबई में हुई हैं । मुंबई में ३ सहस्र १७४ अपराध प्रविष्ट हुए हैं । ऐसे अपराधों में नागपुर दूसरे स्थान पर है । नागपुर में ७६५ अपराध प्रविष्ट हुए हैं । तीसरे स्थान पर पूना, जहां ७३३ अपराध प्रविष्ट हुए हैं ।
सम्पादकीय भूमिकाछोटे बच्चों पर सर्वाधिक अत्याचार होने में महाराष्ट्र का सबसे आगे होना, यह सरकारी तंत्र के लिए लज्जास्पद ! यह स्थिति बदलने के लिए सरकारी तंत्र क्या प्रयास करने वाला है , यह जनता को अवगत कराना अपेक्षित है ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !